दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने की रोड जाम

महुआ(वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर छतवारा गांव में अनुसूचित जाती की युवती से दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर महुआ में लोगों ने सोमवार को सुबह महुआ-हाजीपुर मार्ग को जाम कर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की एवं दोषी को जल्द गिरफ्तारी की मांग की।महुआ के गांधी चौक सड़क पर क्रेन गाड़ी को बीचो बीच लगाकर आवाजाही ठप कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।जाम कर रहे युवको का कहना है कि गत दिनों शेरपुर छतवारा गांव में कुछ मनचलों के द्वारा अनुसूचित जाती की युवती को सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपित तीनों दुष्कर्मियों गिरफ्तार किया जाए एवं उसे कठोर से कठोर सजा दी जाए नही तो आगे इस से भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।वही जाम कर रहे लोगों ने वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों किनारे गाड़ी की लंबी-लंबी लाइन लग गई।जाम के बजह से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर शशि भारती, देवकुमार चौधरी, संजीत कुशवाहा, राजा कुमार, सड्डू भगत, विजय रौशन, बसंत पासवान, राहुल कुमार, जित्तु पासवान समेत बड़ी संख्या में बैनर लगाएं लोग मौजूद रहे।