✍🏻……. मशरक (सारण): केरवा के बेसिक खेल मैदान में खेले गए फाइनल मैच में मोरियां की टीम ने मशरक की टीम को 3 विकेट से हराकर कप पर कब्जा किया ।स्थानीय मुखिया रेणु देवी ने टॉस कराया ।मशरक की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 219 रन बनाई .जबाबी पारी खेलते हुए मोरिया की टीम ने 20 वे ओवर के पहली बॉल पर छक्का लगाकर मैच में जीत दर्ज कर ली ।बिजेता टीम केनितेश कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।वही बेहतर प्रदर्शन के लिएको मैन ऑफ द सीरीज राकेश कुमार को दिया गया ।बिजेता टीम के कप्तान राजेश सिंह को वाईपीएल के सन्योयक युवराज सुधीर सिंह तथा किसान मोर्चा के सन्योयक अजय राय ने संयुक्त रूप से दिया ।वही खेलारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल सद्भावना का खेल है ।इसी खेल के माध्यम से जातियों की दूरियां मिटती है ।खिलाड़ी का धर्म सिर्फ खेल होता है ।खेल से ग्राम तथा देश का विकास होता है ।क्रिकेट के माध्यम से आदमी का पहचान होता है ।मुझे बस युवाओं का प्यार मिलता है मेरे लिए यही काफी है ।मै केरवा को अपना घर समझता हूं ।वही मैच में एम्पायरी अल्लिमुल्लाह व रसीद खान ने किया ।कॉमेंट्री बिपिन बिहारी तथा छोटू बाबा ने किया ।आयोजन मुखिया पति मनोज राय ,दीनदयाल राय,गुड्डू शर्मा, सन्तोष राय,भोलू सिंह,छोटू,राजू ने किया ।