
गायत्री महायज्ञ को लेकर मस्तिचक में निकाली गई भव्य कलशयात्रा
परसा -पर्यावरण और विश्व कल्याण के उदेश्य से गायत्री शक्ति पीठ मस्तिचक में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शांतिकुंज हरिद्वार के प्राचार्य संदीप पाण्डे व मस्तिचक शक्ति पीठ के यज्ञ आयोजक पंडित रमेशचंद्र शुक्ल उर्फ टुनटुन बाबा के नेतृत्व में गायत्री परिवार द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गई।

यज्ञ स्थल से हाथी घोड़े ऊँट तथा नशामुक्ति उन्मूलन पर आधारित झांकी की प्रस्तुति दर्शको के लिए आकर्षक का केंद्र बना रहा।जिसको देखने के लिये सड़क की दोनों तरफ लोगो की लंबी कतार लगी रही।कलशयात्रा यज्ञ स्थल मस्तीचक से महमदपुर सैदपुर परसा दरोगा राय चौक होते हुए परसा हाई स्कूल चौक पहुँची।जहाँ आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जलभरी कराई गई।जल भरी के उपरांत कलशयात्रा परसा बाजार पोझी चौक मस्तिचक चौक होते हुए पवित्र यज्ञ स्थल पहुँची।गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक के ट्रस्टी व अधिवक्ता अतुल कुमार ने बताया कि महायज्ञ में 19 अप्रैल को आयोजित योग ध्यान दीक्षा संस्कार कार्यक्रम में एक हजार युवा दीक्षा प्राप्त कर समाज व राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प लेंगे।

संध्या में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति उपकुलपति डॉ चिनमय पांडये जनसाधारण को संबोधन कार्यक्रम आयोजित होगी।कलशयात्रा में व्यवस्थापक मृत्युंजय तिवारी आचार्य मनमोध तिवारी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय शुक्ला गणेश चौरसिया राम किशोर यादव सत्येंद्र कुमार शुक्ला अमित कुमार नीरज पाण्डेय हरी राय राजीव कु गुप्ता अनिल कुमार निपेन्द्र कुमार छाया कुमारी छबि कुमारी नेहा कुमारी खुशबु कुमारी स्नेहा कुमारी निक्की कुमारी सोनम कुमारी निभा कुमारी सहित हजारो की संख्या में महिला पुरुष व युवतियां लाल पीले वस्त्र में शामिल थे।




Recent Comments