
भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
सोनपुर – सोमवार के दिन छपरा के जगदम कालेज के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सारण के यशस्वी लोकप्रिय सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढी जी के पहल पर चार लोकसभा क्रमश सिवान गोपाल गंज,महाराजगंज,एव सारण के शक्ति केंद्रो के आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन चारो लोकसभा अंतर्गत भिन्न भिन्न पड़ने वाले विधानसभा के बुथ अध्यक्ष के साथ- साथ शक्ति केंद्र प्रभारी ,शक्ति केंद्र प्रमुख,सह प्रमुख, लोकसभा विस्तारक, प्रभारी,विधानसभा विस्तारक,तथा तीनो जिला के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयो का सम्मेलन छपरा के जगदम महाविद्यालय के प्रांगण मे जिसकी अध्यक्षता लोकसभा सारण के प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने की।आयोजित कार्यक्रम प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र सिंह संबोधित करते हुए उपस्थित पदाधिकारीयो को बुथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य तिथि पर 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप मे नमो एप डाउन लोड करना ,27 जनवरी को मन की बात,26 फरवरी को कमल ज्योति ,मेरा परिवार भाजपा परिवार ,मोटरसाइकिल रैली जैसे कार्यक्रम शक्ति केंद्र के हर बुथ स्तर पर करने की बाते कही।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय,महरा जगंज के सासद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सिवान के सासद ओम प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह , बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी,पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी,ने आगामी लोकसभा चुनाव मे नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री मजबूती के साथ बनाने पर कार्यकर्ताओ मे जोश भरा।इस मौके पर हजारो हजार पदाधिकारीयो के अलावे विधायक सीएन गुप्ता,शत्रुधन तिवारी,पूर्व मंत्री जनक सिंह,तारकेश्वर सिंह,लालबाबू राय,ज्ञानचंद माझी, जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,महामंत्री रंजीत सिंह,धर्मेंद्र चौहान, सोनपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,मंडलमहामंत्री रविरंजन सिंह(सोनु,मुकेश सिह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पटेल, पूर्वी मंडल के अध्यक्ष शिवबच्चन सिंह, अशोक सिह ,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,दिघवारा सदर अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,अभिमन्यु गुप्ता व अन्य बुथ कमेटी तथा शक्ति केंद्र के प्रभारी और पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments