सारण :बरूआं पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिये निकाली गई प्रभात फेरी
#पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालय के लगभग हजारो विद्यार्थियो ने लिया हिस्सा

✍अजीत कुमार सोनू /दिघवारा:प्रखण्ड क्षेत्र के बरूआं पंचायत को खुले में शौच मुक्त से आजादी दिलाने के लिए पंचायत क्षेत्र के अधीन सभी विद्यालयो के लगभग हजारो छात्र छात्राओ द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।प्रभात फेरी पंचायत भवन परिसर मलखचक से आरम्भ होकर पिपरा मिल्की रामदासचक बरूआं लक्ष्मीपुर ककढियाँ फरहदा होते हुए पुनः मलखाचक पहुँचा।प्रभात फेरी के दौरान सभी छात्र छात्राओ ने ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु विभिन्न तरह के स्लोगन लिखे तख्ती भी ले रखे थे।साथ ही खुले में शौच से होने वाले विभिन्न तरह के हानि के बारे में भी बताया जा रहा था।प्रभात फेरी में उत्तर प्रदेश से आये हुए स्वचछाग्रहि रणवीर सिंह ,जितेंद्र,वही दिघवारा प्रखण्ड के स्वच्छाग्रही मो शमीम अंसारी ,मो नाजिर राजेश कुमार कृष्णा महतो अनीता देवी रंजना भरद्वाज आदि शामिल हुए।




Recent Comments