वैशाली:बिदुपुर में 20 वर्ष पुरानी रास्ते के विवाद ग्राम कचहरी में हुआ निष्पादन
# प्रेम कुमार
बिदुपुर (हाजीपूर)
बिदुपुर प्रखंड के मझौली पंचायत स्थित ग्राम कचहरी के द्वारा 20 वर्ष पुराने रास्ते के विवाद का निष्पादन विवादित स्थल पर जाकर किया गया।ग्राम कचहरी के द्वारा लिए गए निर्णय की स्थानीय लोगो ने जमकर प्रशंशा किया गया।
विदित हो कि ग्राम कचहरी मझौली में दायर वाद सी 3 वर्ष 2017,18 बैजू रॉय बनाम झलक राय वैगरह साकिन लखनी के विवाद को स्थल पर जाकर अमीन के मापी के आलोक में कचहरी द्वारा आदेश पारित किया गया।इस निर्णय में रास्ते के किये तीन फीट जमीन सरक से बैजू राय के घर तक होगा।यह रास्ता सत्यनारायण राय के घर के उत्तर तथा गेना राय के घर से दक्षिण रहेगा।इस रास्ते पर किसी पक्ष का दावा नही होगा। निर्णय लिया गया कि रास्ते मे ईंट सोलिंग का कार्य किया जा सकता है।ग्राम कचहरी के निर्णय को सभी पक्षो ने सर्व सम्मति से स्वीकार किया।इस अवसर पर सरपंच पारस नाथ राय, सचिव दिलीप कुमार,उप सरपंच हरि माधव झा,उप मुखिया सुजीत कुमार,वार्ड सदस्य रमेश कुमार,जिला परिषद सदस्या कौशल्या देवी,सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।इस निर्णय को उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।




Recent Comments