• संक्रमण की रोकथाम के लिए संपर्क में आये लोगों की चिंहित करने में जुटा प्रशासन

मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड के तेजपुरवां बाजार के पास रहने वाला एक युवक का संक्रमित होने की सुचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है । युवक चेन्नई से पांच दिन पहले आया था । मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में स्क्रीनिंग के दौरान उसमें लक्षण दिखने पर उसे छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया गया था । सदर अस्पताल में उसका सेम्पल जांच के लिये ले लिया गया था और उसे अस्पताल में रहने के लिये कहा गया था । युवक सेंपल जांच देने के बाद अस्पताल में नही रहकर अपने घर चला आया था। चार दिन से रह रहा युवक बिना किसी चिंता का पुरे गांव और बाजार में घुमता रहा । शनिवार की शाम को युवक का कोरोना रिपोर्ट पोजिटीव आने पर छपरा से एम्बुलेंश तेजपुरवां पहुंची और युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ति कराया ।
इधर मढ़ौरा के तेजपुरवां में कोरोना पोजिटीव का रिपोर्ट मिलने पर प्रशासन ने देर संध्या गांव पहुंच कर संक्रमित युवक के टोला को सील करने में जुट गयी । मौके पर पहुंचे सीओ ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद ने सील किया ।एरिया को कंटेंनमेंट जोन बताते हुये उस एरियां से किसी के आने जाने को पुरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है । बता दें कि पूर्व मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा राय ने कोरोना काल मे शुरू के दौर से ही संक्रमण के रोकथाम के लिए पंचायत में लोगो की सुरक्षा के लिये मास्क का वितरण किये है। वही इधर संक्रमण का मामला सामने आने पर समाजसेवी व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि श्री राय ने प्रशासन से पुरे पंचायत को सघन सेंटराइज्ड करने की मांग की है ।
• चार दिन पहले आया युवक नही था होम क्वारेंटाइन पर :
गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक 10 जून को चेन्नई से पटना, फिर पटना से बस से मढ़ौरा पहुचा था । मढ़ौरा में प्रारंभिक जांच के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया था । छपरा में सेम्पल जमा कराकर युवक सीधे अपने घर तेजपुरवां आकर समान्य तरिके से रह रहा था । टोले के अन्य युवकों के साथ मिलने जुलने के साथ बाजार घुमना सब करता रहा । दोपहर में अपने संगी साथी के साथ तेजपुरवां हाल्ट पर समुह बनाके ताश भी धंटो खेला । अंडे दुकान पर अंडा खाने से लेकर अपने दोस्तों के साथ बाइक से भी घुमता रहा था । संक्रमित का चेन ढ़ुढ़ना अब प्रशासन के लिये चुनौती बना हुआ है । युवक जिस तरह से बिना होम क्वारेंटाइन रहे स्वत्रंत रुप से घुमता रहा उससे चेन के लम्बा होने से संभावना बन रही है । फिलहाल प्रशासन संक्रमित युवक के निकट सम्बंधी या सम्पर्की का सूची तैयार कर उसकी सुचना जिला को भेज रही है ।




Recent Comments