आस्था : मन्नतें हुयी पुरी, पांच साल तक छठ घाट पर ही खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्ध्य देने तक सेवेंगी तीन महिला व्रती

छपरा (सारण) : जिले के नराव में स्थित प्रसिद्ध सूर्य मन्दिर के छठ घाट पर तीन महिला छठ व्रतीयों नें खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित तक रुक सेवेंगी.

बताया जाता है कि फतेपुर भगवानपुर कि तीन महिला व्रती अनीता देवी, शिवकुमारो देवी औऱ सुरसातो देवी नें खरना से ही छठ घाट पर रूकी हुयी है औऱ उगते सूर्य को अर्ध्य देने तक छठ घाट पर ही रुक सभी पूजन करेंगीं।

पूजा समिति नें इन तीन व्रतीयों का विशेष ख्याल रखें हुये है। इनके बारे में बताया जाता है कि छठी मईया से ये तीनों महिलाओं नें संतान प्राप्ती कि मन्नतें मांगी थी, जिसकों छठी मईया नें पुरी कर दी है। इसलिए ये तीनों महिलाएं अगले पांच साल तक छठ घाट पर ही रुक पूजा करेंगीं।