
दमा,थाइरॉइड,पीएफटी बीएस आर से करीब 150रोगियों को मिली खर्चीली जांच से निजात
दिघवारा (सारण) जय माता दी हेल्थ केयर के तत्वधान में मुफ्त जांच शिविर आयोजित की गई, जिसमें करीब डेढ़ सौ रोग पीड़ितों की निःशुल्क जांच की गई ।
आयोजक डाक्ट जयप्रकाश राय ने बताया कि असहाय व गरीब लोगों के लिए हेल्थ केयर प्रतिमाह के द्वितीय शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।जांचोपरान्त निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा ।
जांच में लगे ब्लड सैम्पल ले रहे सीआईपीएल मोनू कुमार, सुधाकर जी, टिंकू आदित्य विपिन, उमेश कुमार व राहुल कुमार ने बताया कि थाइरॉइड, अस्थामा, पीएफटी,बीएसआर जांच आदि में असहाय व गरीब रोगियों को करीब 2000-25000रूपए का लाभ व हो रहा है । माता दी हेल्थ केयर के संचालक डाक्टर जयप्रकाश राय सहित सभी सहयोगियों को इस जन कल्याणकारी कार्य के लिए पूर्व नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन शंकर प्रसाद, पूर्व सदर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून, नगर पार्षद अशोक पासवान, शिक्षाविद् मनोज उज्जैन, युवा भाजपा नेता अमरेन्द्र चौरसिया आदि ने जमकर सराहना की है।




Recent Comments