दीपावली और छठ पूजा स्पेशल पल्स पोलियो अभियान छपरा जंक्शन पे शुरू
छपरा : भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा दीपावली और छठ पूजा स्पेशल प्लस पोलियो अभियान छपरा जंक्शन पे शुरू किया गया।डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के 15 स्काउट तथा 8 गाइड विभिन्य टीम में बट कर पोलियो पिलाने का कार्य कर रहे है।यह कार्यक्रम 04/11/2018 से 14/11/2018 तक चलेगा।इन 10 दिनों में रेलगाड़ी से जो भी 5 वर्ष के कम आयु के बच्चे आ रहे है उन्हें पोलियो के दो बूंद पिलाने का कार्य कर रहे है।तथा संस्था के तरफ से एक टोपी,मुखौटा, बॉल उपहार के रूप में पिने वाले बच्चो को दिया जा रहा है।जिसकी मॉनीटिरिंग W.H.O कर रहा है।स्काउट के उपाध्यक्ष डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रपति स्काउट अमन राज के देख भाल में हो रही है।तथा इस कार्यक्रम में अहम भूमिका प्रणव,अमन कुमार सिंह,सुमित सिंह,चंदन,रिंकू,दीपू तथा गाइड लवली,बबली,काजल,सोनम निभा रही है