छत्तीसगढ़ भी बनेगा दिल्ली जैसा विकसित प्रदेश : आप
भिलाई (दुर्ग)।यदि आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का मौका मिला तो हम दिल्ली का विकास माडल यहां भी लागू करेंगे।हर मोहल्ले में बेहतरीन मोहल्ला क्लिनिक और प्राईवेट स्कूलों से भी अच्छा सरकारी स्कूल बनायेंगे।ये बातें आम आदमी पार्टी बिहार के वरीष्ठ नेता प्रमोद सिंह टुन्ना ने छत्तीसगढ़ के दूर्ग जिला अन्तर्गत अहिवारा बिधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद भिलाई-चरोदा में पत्रकारों से कही।
श्री टुन्ना ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकार देख चूके है।इन सरकारों में अशिक्षा,भूख,गरीबी,भ्रष्टाचार बढ़ा है।आदिवासियों और वंचितो को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है।जिससे प्रदेश में नक्सलवाद की समस्या चरम पर है।जनकल्यानकारी योजनाओं पर माफिया तंत्रो का कब्जा है।ऐसी स्थिती में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प बची है जो जाति और धर्म से उपर उठकर केवल विकास की सोचती व करती है।
श्री टुन्ना ने कहा कि मात्र तीन सालों के कार्यकाल में दिल्ली के अधिकांश स्कूल वर्ल्ड क्लास के हो गए है।आज दिल्ली के लोग प्राईवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में लिखवा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जल,जंगल और जमीन की अपार संपदा से लदे प्रदेश में लोगो को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो रहा है।ग्रामीण इलाकों में आदिवासियों को रोजगार के लाले पड़े है।प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार पर नकेल कस दी जाए तो यह देश का सबसे विकसित प्रदेशों में शामिल हो जायेगा।उन्होंने मतदाताओं से इमानदार राजनीति के लिए अहिवारा बिधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्यासी अजय रामटेके को वोट देकर जिताने की अपील करते हूए कहा कि अबकी बार बदल के रहिबौ छत्तीसगढ़ ।