चिरांद/छपरा। गंगा,सरयू व सोन नद के संगम स्थित चिरांद के वार्शिका समारोह की तैयारी के लिए रविवार को चिरांद विकास परिशद की बैठक हुई जिसमें आयोजन के निमित समितियों का गठन किया गया। ज्येश्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 3 जून को आयोजित चिरांद चेतना महोत्सव, गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह व गंगा महाआरती को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आठ समितियों का गठन किया गया। अभिजीत कुमार सिंह ,हरीमोहन सिंह,भरत पासवान , गिरजन पासवान,चुमन सिंह के संयोजन में आरती समिति, रघुनाथ सिंह ,श्याम बहादुर सिंह,तारकेश्वर सिंह,श्रीकांत पांडेय,हरिद्वार सिंह,संयोजन में अतिथि व्यवस्था समिति गठित की गयी है। सांस्कृतिक आयोजन समिति के संयोजक व सहसंयोजक कुमार आनंद, षारदा देवी तथा बंटी पांडेय को बनाया गया है। भोजन व्यवस्था के संयोजक सुमन कुमार, सुभाष महतो,राजू साह ढ़ोढा प्रसाद,बिजय राय भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाके संयोजक मोहन पासवान,जूही राय,राधेश्याम चौधरी , शंकर पासवान,जयदिनेश पाण्डेय,मुकेशसिंह,।समन्वय समिति के संयोजक विपीन बिहारी, अतुल कुमार सिंह,रणजीत सिंह,राजकिशोर चौरसिया होंगे। वहीं पंजीयन एवं लेखा समिति के संयोजक राशेश्वर सिंह सुशील पाण्डेय व सह संयोजक रविकांत सिंह होंगे। वहीं मंचीय व्यवस्था की जिम्मेदारी किरण सिंह एवं श्री राम तिवारी की होगी। गठित समितियां आज से ही तैयारी में जूट गयी हैं।
इस वर्श के चिरांद महोत्सव में गंगा की धारा के साथ उद्भुत भारत की सर्वसमावेषी संस्कृति व प्रकृति के साथ अनुकूलता वाली विकास माडल जीवंत होगा। 16वें आयोजन में गंगा गरिमा रक्षा केलिए चिरांद के महत्व को भी दृष्यमान किया जाएगा।
आज की बैठक में चिरांद विकास परिषद के संरक्षक महंत कृश्णदास उपाख्य नागा बाबा, चिरांद विकास परिशद के सचिव श्रीराम तिवारी, संस्थापक न्यासी रामदायाल शर्मा, समाज सेवी देवेष नाथ दीक्षित, जितेंद्र शर्मा,भोला मिश्रा,जजन प्रसाद यादव,जितेंद्र कुमार साह,ललन भक्त,रमेश मिश्रा,सुबोध कुमार, सीतावल्लभ शरण,चंदन कुमार आदि मौजूद थे।