
परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान सांसद कविता सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू की तरफ से स्टार प्रचारक बनाये जाने पर जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. जीरादेई के जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सांसद कविता सिंह अपनी वाक पटुता की धनी व महिला सशक्तीकरण की पुरजोर समर्थक है. पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर इनके व्यक्तित्व को निखारने का काम किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया. प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह, संजय सिंह, जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, बीडीसी अभिमन्यु सिंह, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, जदयू नेता लाल बाबू प्रसाद, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह आदि ने प्रसन्ता व्यक्त किया है.




Recent Comments