परवेज अख्तर/सीवान

बड़हरिया. प्रखंड के उमवि नरहरपुर में प्रार्थना के दौरान सातवीं कक्षा की एक छात्रा बेहोश होकर गिरकर पड़ी. विदित हो कि प्रखंड के नरहरपुर गांव के रवींद्र राम की बेटी व उमवि नरहरपुर की सातवीं कक्षा की छात्रा तनु कुमारी (13) प्रार्थना के दौरान ठंड लगने से अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. इससे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गयी. प्रधानाध्यापक वीरेश सिंह व शिक्षक नेता हरेंद्र पंडित सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बेहोश छात्रा को कार्यालय में लाकर लेटा दिया. बाद में समुचित इलाज के बाद छात्रा को घर पहुंचा दिया गया. वहीं प्रखंड के उमवि महबूब छपरा की आठवीं कक्षा की छात्रा रोशनी कुमारी वर्गकक्ष में ठंड लगने से पसीने से तर-बतर हो गयी. प्रधानाध्यापक मो इमामुद्दीन नूर, शिक्षिका नूर शब्बा, रश्मि कुमारी आदि ने छात्रा को कार्यालय में लाकर लेटा दिया. उसके बाद उसे आग तपाया गया. जिससे उसकी तबीयत ठीक हो गयी. शिक्षकों ने छात्रा रोशनी कुमारी को घर पहुंचा दिया. बहरहाल, शीतलहर व ठंड का असर छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है.