परवेज अख्तर/सिवान;

दारौंदा (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा मेला का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन बाद पुरुष नसबंदी पर बल दिया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। इसके लिए सब को जागरूक होने की जरूरत है। सरकार परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया देश में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए हम दो हमारे दो के संकल्प के साथ जीवन जीना चाहिए।