सारण/परसा।थाना क्षेत्र के पचलख कब्रिस्तान से थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुँच कब्रिस्तान से शव बरामद करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के संबंध में पचलख गाँव निवासी स्व सहेबजादा मियां की पत्नी हमीदा खतून ने थाना में पुत्र की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 22 मार्च को 26 बर्षीय पुत्र सफीक मियां लालापुर गाँव निवासी बाकल तिवारी तथा नौलेश राय के साथ दिन में घर से बाहर गया था।शाम में घर लौटा और किसी ब्यक्ति के फोन आने पर पुत्र दोबारा रात में घर से बाहर गया।रात्रि में घर नही लौटने पर चिंता होने लगी।खोज बिना किया गया।कोई सुराग नही मिला।23 मार्च को घर के पीछे पुत्र का शव बरामद होने की बातें बताई है।स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से 23 मार्च को मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।मृतक के बड़े भाई के आने के बाद माता द्वारा हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसपर पहल करते हुए पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुटी है।