दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ने रामबहादुर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
दैनिक खोज खबर, एकमा
दक्षिणी दिल्ली में बतौर डिप्टी कमिश्नर सेवारत विश्वेन्द्र सिंह ने एकमा नगर पंचायत स्थित रामबहादुर चौक पर अवस्थित रामबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के दौरान श्री सिंह की पत्नी स्मिता सिंह भी उपस्थित थी।

श्री सिंह ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामबहादुर सिंह को महान व आदर्शवादी नेता बताया।
आपको बता दे कि विश्वेन्द्र सिंह एकमा थाना क्षेत्र के ही हेकाम गांव के मूल निवासी हैं और साउथ दिल्ली में बतौर डिप्टी कमिश्नर कार्यरत हैं।

स्थानीय लोग बताते है कि विश्वेन्द्र छठ में घर आने के बाद रामबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हैं।
इस दौरान भूपेंद्र सिंह, अरुण सिंह, विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, विभूति तिवारी, आलम जी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments