सारण/तरैया

तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी श्यामप्रकाश सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जिसको लेकर श्यामप्रकाश सिंह ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें मिथलेश सिंह,किशोरी सिंह व तपेश्वर सिंह को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं दियरा में अपना खेत देखने जा रहा था कि ब्रह्म स्थान के पास पूर्व से घात लगाकर उक्त लोग बैठे हुए थे।जैसे ही हम वहाँ पहुँचे उक्त लोग मुझे पकड़ लिए व लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।मारपीट की कर्म में मैं नीचे गिर गया तो मिथलेश सिंह मेरे सीने पर जान मारने के नियत से चाकू से वॉर कर दिये।मैं बचाव में अपने बाये पैर से रोका तो मेरा पैर पूरी तरह जख्मी हो गया।मेरे पॉकेट से रामप्रवेश सिंह तीन हजार पांच सौ रुपए निकाल लिए।मेरे चिल्लाने पर आसपास के लोग आने लगे।भागते समय उक्त लोग जान से मारने कि धमकी दिए।ग्रामीणों से सहयोग से इलाज के लिये मुझे रेफरल अस्पताल तरैया पहुँचाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिए।