जद(यू) के तरैया सम्म्मेलन में पटना से आने के क्रम में परसा में होगा भव्य स्वागत
परसा(सारण): जदयू के तरैया में 14 जुलाई के अति पिछड़ा सम्मेलन को लेकर पटना से तरैया कार्यक्रम में शामिल होने जाने के क्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को हाई स्कूल चौक पर जदयू के पूर्व बिधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह द्वारा भव्य स्वागत करनें की तैयारी जोरो पर है।जिसको लेकर पूर्व बिधायक मंटू सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ के साथ एक समीक्षा बैठक किया गया । जिसमे परसा चौक पर स्वागत के उपरांत बाईक रैली का आयोजन कर अध्यक्ष को मकेर सोनहो भेल्दी अमनौर चौक चौराहो पर स्वागत किए जाने का निर्णय लिया गया है।इस दौरान मो कार्मुलाह , प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह मुकेश , कुमार सोनू सिंह , शत्रुघ्न सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।