राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : पश्चिम चम्पारण उत्पाद विभाग की टीम ने मझौलिया थाना अंतर्गत अहवर शेख गाँव में छापेमारी कर 600 लीटर अवैध सुषव(शराब) बरामद किया है। इसके साथ ही एक स्प्रिट निकालने वाला पम्प भी बरामद हुआ है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया है कि गुप्त सूचना पर उपर्युक्त स्थल पर छापेमारी की गई। छापामारी स्थल पर 3 ड्रमों में जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए 600 लीटर सुषव(शराब) को बरामद किया गया है।





Recent Comments