नौतन:—- एक शराब कारोबारी के साथ दो शराबी गिरफ्तार 

​दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :– नौतन :—- थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के खलवाखाप टोला गांव से गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक शराब कारोबारी के साथ दो शराबी को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना के तहत छापेमारी की गयी जिसमे एक शराब कारोबारी के साथ दो शराबी को गिरफ्तार किया गाया है पता चला कि खलवाखाप निवासी ध्रुप प्रसाद ताडी के आड मे दारू बेचने का काम करता है पुलिस त्वरित कार्रवाई मे जूट छापेमारी के तहत ध्रुप प्रसाद के साथ खड्डा पंचायत के पुरेनदर पूर गांव निवासी  विकाउ यादव तथा संतोष चौधरी  को दुर्गा प्रसाद के बगीचे से  शराब पीते व बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर । मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार सभी अभियुक्त को  जेल भेज दिया गया ।