दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमनौर /सारण-अमनौर थाना कांड संख्या 12/19 दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को अमनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जगदेव सिरिसियां गांव की शादीशुदा महिला किरण देवी ने अपने ससुराल वाले व सिवान जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरवा बसही गांव प्रमोद प्रसाद, बिजली प्रसाद तथा फुलपातो देवी के खिलाफ दहेज के लिए हमेशा मारपीट व प्रताड़ना करने की अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

अमनौर पुलिस ने बताया कि इस मामले के एक आरोपी बिजली प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.