
इसुआपुर। देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में इसुआपुर में सीपीएम के महिला समिति की प्रदेश महासचिव सह राज्य कमेटी सदस्य स्थानीय जिला पार्षद गीता सागर राम के नेतृत्व में दर्जनों सीपीएम नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इसुआपुर बाजार स्थित मंदिर के पास सड़क जाम कर छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क पर यातायात बाधित कर दिया जो दिन के 10 बजे से 1 बजे तक चला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। वहीं कानून को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की गई। कार्यक्रम में जिला कमेटी सदस्य गंगासागर राम, लोकल सेक्रेटरी सुधीर कुमार राम ,पप्पू राम, बच्चा प्रसाद, देवानंद महतो, परशुराम महतो, विकास राम, शैलेंद्र राम, जगलाल राम, मुकेश राम, उमेश राम समेत दर्जनों लोग थे।




Recent Comments