मदनसाठ में शहीद रामबाबू मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

मांझी(सारण)। इंडियन फिजिकल डिफेंस एकेडमी द्वारा प्रखंड के मदनसाठ खेल के मैदान में शहीद रामबाबु मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक सौ धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 16 सौ मीटर की दौड़ में मटियार के फागु मांझी प्रथम एवं फतेहपुर के सोनू कुमार यादव दूसरे स्थान पर रहे। दोनों विजेताओं को लोजपा नेता मुन्ना सिंह व भाजपा नेता शिवाजी सिंह ने कप प्रदान कर सम्मानित किया। टॉप टेन में शामिल अन्य धावकों को भी कप और मेडल से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में उमेश सिंह, प्रयाग साह, रिंकू सिंह, मंतोष सिंह, सुजीत सिंह, यशवंत सिंह, अरविंद सिंह आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वसीम खान ने किया।




Recent Comments