पुलिस संस्मरण दिवस पर अमनौर पुलिस ने शहीद जवानों को किया याद

अमनौर/सारण: पुलिस संस्मरण दिवस के माैके पर सोमवार को अमनौर थाने में अमनौर पुलिस अपने शहीदों को याद किया. उनके सम्मान में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के नेतृत्व में अमनौर पुलिस के जवानों ने उनके याद मे दो मीनट का मौन रखा. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि पुलिस संस्मरण दिवस के माैके पर शहीद पुलिस जो कर्तव्य पथ पर चलते हुए शहीद हुए हैं.उन जांबाजों को नमन करते हुए दो मीनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से एसआई दिलकश कुमार सिंह, कृतनारायण सिंह, एएसआई चन्देश्वरी यादव, बीएचजी व सैफ के जवान शामिल थे.