
चिंगारी से आग लगने से झोपड़ी जली,गाय की मौत
मढ़ौरा : स्थानीय प्रखंड के माधोपुर में बीती रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक गाय झुलस पर मर गई। जबकि दूसरी पूरी तरह जख्मी हो गई।वहीं आग ने घर में रखे गये सभी समान को स्वाहा कर दिया। बताया ज़ा रहा हैं कि माधोपुर निवासी मोहन राय के पुत्र मनोज राय अपने झुपड़ीनुमा घर में गाय बांधे थे।खाना बना कर रखी हुई थी।चूल्हे के चिंगारी सेअचानक आग लग गई।झोपड़ी से भागकर लोग अपनी जान बचाई।आग लगने से काफी भगदड़ मच गई।आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट के माध्यम से आग पर काबू पाया। परंतु तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल गई।बंधी हुई एक गाय मर गई जबकि दूसरी घायल हो गई। जबकि 5 पैकेट अनाज,कपड़ा,बर्तन समेत सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अंचलकर्मी ने घटनास्थल पर घटना का निरीक्षण किया।परन्तु अब तक अगिनपीडित परिवार को कोई भी सहायता नही मिली जिससे घर के सभी सदस्यों को खुले आसमान में भूखे पेट सोने को विवश होना पर रहा है।




Recent Comments