
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी, तेजी से हो रहा है कटाव
मांझी(सारण)। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर एक बार फिर तेजी से कटाव शुरू हो गया है। मांझी रेल पुल तथा जय प्रभा सेतु के समीप स्थित राम घाट के अलावा डुमरी डुमाई गढ़ तथा मटियार के समीप तेजी से कटाव हो रहा है। कटाव के कारण दोनो पुलों के मुहाने पर तथा रामघाट स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर पर खतरा मंडरा रहा हैं। कटाव के कारण अबतक सैकड़ो एकड़ कृषि योग्य भूमि सरयू में विलीन हो चुकी हैं तथा यह क्रम लगातार जारी है। लगातार सरयू के जलस्तर में हो रही बृद्धि से बाढ़ की आशंका से लोग सहमें हुए है।




Recent Comments