
दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक व बाइक की टक्कर में तीन युवकों की घटना स्थल पर मौत
ロ टेम्पो से गिरकर एक महिला घायल, तीनो युवक पार्ट थ्री के परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे।
ロ नालन्दा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/एकंगरसराय (हिलसा): एस एच04 पर कोशियाबा गांव के समीप ट्रक ब बाइक की टक्कर में तीनों बाइक सबार की घटना स्थल पर मौत हो गई।टेम्पो बचाने की चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई।टेम्पो मेंसबार एक महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई जिसे एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना शुक्रबार साढ़े आठ बजे की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, प्रखड क्षेत्र के धरमपुर गाब निबासी बालमुकुंद प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार,23बर्ष ब इसी गाब निबासी बालदेब प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार, अपने दोस्त गया जिले के करपी थाने के फतेहपुर गाब निबासी नंदू राम के पुत्र पंकज कुमार, तीनो बाइक सवार होकर हिलसा स्नातक डिग्री पार्ट थ्री, का परीक्षा देने जा रहे थे कि हिलसा की ओर से आ रही एक ट्रक एक टेम्पो के बचाने के क्रम में बाईक से टकरा गई जिसमें बाईक पर सबार तीनो युबक की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि टेम्पो से गिरकर हिलसा थाने के रेडी गाब निबास गीता देबी40,गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चकमा देकर टेम्पो चालक टेम्पो लेकर भाग गया।। सूचना मिलते ही एकंगरसराय, बी डी ओ,मनोज कुमार पंडित, सी ओ, अजय कुमार सिंह सी आई, अरबिंद कुमार, एकंगरसराय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शब को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेजा है।पुलिस ने ट्रक ब बाइक को अपने कब्जे में कर थाने लाई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं जबकि टेम्पो से गिरकर घायल महिला हिलसा थाने के रेडी गाब निबासी गीता देबी का इलाज एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर मे पसरा है मातमी सन्नाटा,,,, एकंगरसराय प्रखड के धरमपुर गाब से जैसे ही घटना की सूचना मिली गाब में मातमी सन्नाटा पसर गया है।सूचना पाकर मिर्तक सुजीत कुमार ब सोनू कुमार के पूरे परिबार थाने पहुचे।माता, पिता का रो रो कर बुरा हाल है।थाने में कोहराम मच गया हैगाब बालो ने बताया कि गाब का होनहार बेटा गाब से उठ गया है।।




Recent Comments