छपरा में अमरनाथ यात्रियों ने किया रैली का आयोजन

छपरा : शिव भोला शंकर वेलफेयर क्लब छपरा शाखा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने साहेबगंज शिव मंदिर में पुजा अर्चना कर मोटरसाईकिल रैली का शुभारम्भ किया। श्याम बिहारी अग्रवाल ने मोटरसाईकिल रैली का नेतृत्व करते हुए बताया रैली साहेबगंज चौक से प्रारंभ होकर सोनारपट्टी चौक,करीमचक, कटहरी बाग, गाँधी चौक, मौना फाटक, मौनाचौक, सलेमपुर चौक, नगर पालिका चौक, थानाचौक, नारायण चौक,दहियावां,रामराज्य चौक, मलखाना चौक,हॉस्पिटल चौक, नई बाजार,कटरा,रतनपुर, नबीगंज,ब्रह्मपुर, गुदरीबाजार, श्यामचक, भगवानबाजार, दारोगाराय चौक, बस स्टैंड, श्री नन्दन रोड,म्युनिसिपल चौक,जोगिनियां कोठी,कचहरी स्टेशन, साढ़ारोड,मौनाचौक होते हुए सोनार पट्टी स्थित दुर्गा मंदिर में पुजा अर्चना कर समाप्त किया गया।
सोनारपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मोटर साईकिल रैली का स्वागत शहर में जगह-जगह किया गया कहीं दही तो कहीं लस्सी तो कहीं बालुशाही खिला कर अमरनाथ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया।
शिव भक्तों द्वारा हर हर महादेव, हर हर बम बम,अमरनाथ बाबा की जय,जय बर्फानी बाबा के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया 605 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था 29 जुन को अमरनाथ एक्सप्रेस से जाएगा।इस रैली में भी अधिकांश लोगों ने सड़क यातायात नियमों का पालन नहीं किया । इस अवसर पर सचिव पप्पू चौहान, राजेश कुमार रिबाॅक, अमित कुमार, सिपु कुमार, धन्नु जी,दिलीप चौरसिया,दिनेश कुमार, मुन्नू सिंह, राकेश जायसवाल भोली जी,किशन गुप्ता,सिध्दार्थ अग्रवाल,बाबू भाई,गुड्डू जी,मोहन जी,मधु सखा दास,विनय सिंह,प्रो•पारस नाथ सिन्हा आदि ने विशेषकर सहयोग किया।