सारण :शादी के नियत से छात्रा का अपहरण
भेल्दी
भेल्दी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शादी की नियत से दसवीं की छात्रा का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के मां ने भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चैनपुर निवासी राजमणि कुँवर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि उनकी पुत्री का 26 नवंबर का अपहरण गांव के राज किशोर महतो के पुत्र दिलीप कुमार ने शादी के नियत से कर लिया है। प्राथमिकी में कहा है कि उनकी पुत्री से पहले से फोन पर बातचीत दिलीप करता था थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।




Recent Comments