दरगाह पर राजद नेता व विधायक ने टेका माथा, चादरपोशी कर समाज के लोगों के लिए माँगी अमन चैन की दुवाएं
रिपोर्ट:केशव बाबू/दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : स्थानीय रमना बाजार स्थित हज़रत लुकमान शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह पर लगने वाले सालाना उर्स के मौके पर गुरुवार की देर शाम स्थानीय विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता जाकर चादरपोशी की एवं माथा टेककर देश और राज्य में अमन-चैन और खुशियों की दुआ मांगी। इस दौरान उर्स मेले में आये श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा समाज का हर व्यक्ति खुशहाल रहे, जीवन के हर क्षेत्र में बरक़त हो, आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे यही हम सब की चाहत है।मौके पर राजद प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रसाद सिंह व चंदन प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, जिला महासचिव महेंन्द्र कुमार, युवा राजद अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, मीडया प्रभारी राजदीपक, छात्र राजद जिलाध्यक्ष शिवम यादव, छात्र राजद अध्यक्ष आलोक गुप्ता, पंसस सुरेन्द्र राय, राम उदय राय, दुलारचंद साहनी, संतोष चौधरी, पुंज्य कुमार बबलू सहित अन्य लोग मौजूद थे।