एक दिन पहले किया था पोस्ट
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी ख्जहा गांव निवासी युवक के द्वारा फेसबुक पर धार्मिक उन्माद का पोस्ट लिख पोस्ट करने पर थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि सिकटी ख्जहा गांव निवासी पंकज कुमार यादव पिता मानदेव राय के द्वारा फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फैलाने और राजस्थान के उदयपुर में हत्या के खिलाफ अशोभनीय, अमर्यादित व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट डाले।जिस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।




Recent Comments