दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है । सूत्रों के अनुसार युवक ट्रैक्टर का उप चालक बताया जा रहा है । मृतक की पहचान चनपटिया के टिकुलिया दिलीप चौक निवासी दिनेश साह पिता अर्जुन साह के रूप में की गई है । साठी थाना अंतर्गत आज सुबह दिनेश की शव को सतवरिया चौक के पास ग्रामीणों ने देखा है। साठी थाना अध्यक्ष ने बताया की प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना की लग रही है। जिस जगह से शव मिली उस जगह ट्रैक्टर पलटी थी। साठी पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजेके हॉस्पिटल भेज दिया है। आगे पुलिस अनुसन्धान में जुट गई है।