नगर के अंबेडकर रोड की लूट का मामला पुलिस कर रही है तहकीकात
मढ़ौरा(सारण) ।
नगर क्षेत्र के अंबेडकर रोड में मैया स्थान के पास सिलोरी के एक युवक से मारपीट कर 40 हजार रुपयें लूट लेने की घटना प्रकाश में आया है । घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दिया है । हालांकि इस मामले में पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ बताने से परहेज कर रही है । पीड़ित शिल्हौड़ी निवासी दसई लाल राय ने बताया कि वह घर से रुपए लेकर उधारी चुकाने के लिए बाइक से बाजार जा रहा था । जब वह अंबेडकर रोड के मईया स्थान के पास पहुंचा तो तीन युवक उसे घेर लिएं । तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उससे पास से 40 हजार रुपयें छीन लिए । मारपीट में पीड़ित
युवक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है जिसका वह इलाज करा रहा है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार ने बताया की घटना की सूचना उसे दी गई है लेकिन पुलिस के तहकीकात में अभी तक मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है । घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है ।




Recent Comments