•मोतिहारी (पू.च.) जिला के 300 कर्जखोरो की खौर नहीं वारंट हुआ जारी

•मोतिहारी (पू.च.) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैकों ने ऋण वसूली को लेकर कड़ा रूख अपनाया है। इसको लेकर ऋण लेकर नहीं जमा करने वालों ऋणधारकों की पहचान कर उनके विरूद्ध वारंट निर्गत किया है। बैकों ने राशि वापस लेने के लिए कानून का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
इस क्रम में भारतीय स्टेट बैक, यूबीआई व सीबीआई ने 300 ऋणियों के विरूद्ध वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाना को सूची भेजी है। इसकी जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैक के शाखा प्रबंधक आरके पंकज ने बताया कि 70 लोगों के विरूद्ध वारंट जारी किया गया है।




Recent Comments