
फोटो : अस्पताल में जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस
अलग अलग हुए सड़क हादसे में दो की मौत दो घायल
ロ मृतक के घर में चल रहा था मंगलकार्य
बिदुपुर(वैशाली)।बिदूपुर हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग में बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया मृतक 25 वर्षीय ऋषि राज थान क्षेत्र के रामदौली गांव के राम प्रेम सिंह का लड़का है जबकि दूसरा मृतक 15 वर्षीय छोटू पासवान पकौली गांव के राधे पासवान का पुत्र है मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब मृतक ऋषि राज अपने बड़े भाई के शादी के उपरांत वर वधु समारोह को लेकर अहले सुबह ही अपनी स्कूटी से साथ मे भांजा लादल कुमार को लेकर मधुरापुर दूध लाने जा रहा था कि रास्ते मे मधुरापुर के समीप ही एक तेज गति से आ रही ट्रेक्टर ने ऋषि के स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे ऋषि राज की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठे बादल कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया वही दूसरी ओर पकौली गांव में मृतक छोटू पासवान अपने पड़ोसी संजीत पासवान के साथ साइकिल से घर से निकला ही था कि एक तेज गति से आ रही ट्रेक्टर ने साइकिल सवार छोटू पासवान को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठे संजीत पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह घटनास्थल पहुच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मधुरापुर से ट्रेक्टर को जब्त किया एवं चालक मधुरापुर गांव के सोनू पासवान को हिरासत में लिया वही पकौली गांव से भी ट्रेक्टर को जब्त किया और चालक को हिरासत में लिया। सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हुई है।
थानाध्यक्ष ने कहा – ट्रेक्टर को जब्त किया गया एवं चालक को हिरासत में लेकर एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है। –
विनय प्रताप सिंह,
थानाध्यक्ष बिदुपुर




Recent Comments