थाने में लगा जनता दरबार,सड़क अतिक्रमण का आया एक शिकायत

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :तरैया थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सीआई महेंद्र राम की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सड़क अतिक्रमण के एक मामले आये।इस संबंध में छोटा माधोपुर गांव निवासी शंकर राय ने जनता दरबार मे एक शिकायत प्रतिवेदन दिया जिसमें चन्देश्वर राय सहित अन्य लोगो पर सड़क अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है।आवेदन के आलोक में सीआई ने कहा कि सोमवार को स्थल की जाँच कर अगली करवाई की जायेगी।