यूपी में सड़क दुर्घटना मेंं मौत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : मैरवा थाना क्षेत्र के सकरा निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के खामपार थाना क्षेत्र अंतर्गत मदन चक्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक मैरवा के सकरा गांव के लक्ष्मी साह का पुत्र देवेंद्र साह है। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। विदेश जाने के लिए एक एजेंट के बुलावा पर इंटरव्यू देने उत्तर प्रदेश के भाटपार गया था। लौटने के दौरान उसकी बाइक सामने से आ रहे एक बुलेट से टकरा गई। उसके पास मिले प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी पहचान कर ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचित किया। खामपार थाना की पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनोें को सौंप दिया।