
आयुष्मान भारत एवम प्रधानमन्त्री श्रम मानधन कैम्प का आयोजन
#बड़हरिया प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया ने किया उद्घाटन
#पंचायत भवन में एवं अर्जुन फाउंडेशन सीएससी सेंटर चाडी में ही मिल जाएगा ऑनलाइन सभी सुविधाएं।
#परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के बड़हरिया प्रखंड के भोपत पुर पंचायत के सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को मुखिया संघ के अध्यक्ष सह स्थानिय मुखिया अच्छे लाल सिंह के द्वारा एक विशाल कैम्प का आयोजन कराया गया जिसमे लगभग 200 लोगो का गोल्डेन कार्ड सीएससी आई डी 269649410013 के वीएलई के द्वारा पंजीकरण किया गया जिसमे प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, आयुष्मान भारत, गोल्डन कार्ड सहित अन्य सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारियां भी दी गई| साथ ही अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वैसे सभी लोग जिनका लेटर आया है वो लोग नजदीकी कमान सर्विस सेन्टर अर्जुन फाउंडेशन चाडी बाजार पे जा के अपना अपना कार्ड जरूर बनवा ले ।ताकि किसी भी तरह की बीमारी हो तो गरीब आदमी को 5 लाख तक का लाभ मिल सके अब लोगों को जाति , आय, निवास, जैसे प्रमाण पत्रों के लिए ब्लॉक का चक्कर नही लगाना पड़ेगा, ऑनलाइन पंचायत से ही किया जाएगा! साथ साथ वैसे मजदूर जो राजमिस्त्री पोलम्बर फीटर गेट ग्रिल का कार्य करते है उनका लेबर पंजीकरण भी किया गया जिनको दुर्घटना होने पे 4 लाख तक का लाभ मिलेगा इस अवसर पे उप मुखिया कृष्णावती देवी संतोष सिंह नंदकिशोर सिंह पटेल तारकेश्वर यादव,राजेश सिंह,शमसाद,बांके राम,विजय सिंह,दीपक,राकेश,अंकित,चाँदनी, पूजा,निशु सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे




Recent Comments