बीडीओ ने ग्राम कचहरी के समस्याओं को लेकर सरपंच संघ के साथ किया बैठक

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) : चैनपुर निरीक्षण भवन पर शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार ने ग्राम कचहरी के विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच संघ के साथ बैठक किया।जिसमें सरपंचों ने कहा कि पहले उनका ग्राम कचहरी पंचायत भवन में चलता था जिसमें अब आरटीपीएस काउंटर खुलने के कारण ग्राम कचहरी वाले पंचायत भवन को मुखिया दखल कर रहे है।जिस पर बीडीओ ने कहा कि घबराए नही प्रत्येक पंचायत में बिहार सरकार पंचायत भवन बनाने जा रही है।आप जमीन उपलब्ध करवाये।भवन के बन जाने के बाद समस्या का समाधान स्वतः हो जायेगा।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,प्रवक्ता रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय,जिलाउपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न सिंह,प्रेमचंद शर्मा,सरपंच ललन राम,बिगन राय,सरपंच संघ के संरक्षक सुनील कुमार तिवारी,उमेश सिंह,टुनटुन प्रसाद,ग्राम कचहरी के सचिव शेखर यादव सहित अन्य मौजूद थे।