पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट: –

बेतिया कुमारबाग ओपी में दर्ज जानलेवा हमला व आर्म्सएक्ट का कांड संख्या 624/22 का अभियुक्त कुमारबाग ओपी के कुड़वा मठिया करबोलवा टोला के बिंदा महतो का पुत्र विशाल कुमार उर्फ जटा कुमार उम्र 24 वर्ष योगापट्टी थानांतर्गत कोइरगांवा के नंदलाल प्रसाद उम्र 36 वर्ष पिता बृजेश प्रसाद के घर अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ छिपा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को मिली।

सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। जिसमें टीम ने सफलतापूर्वक कार्यवाही कर विशाल कुमार उर्फ जटा कुमार और नंदलाल प्रसाद को एक पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिस संबंध में योगापट्टी थाना 642/22 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा दी गई है।

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय, योगापट्टी अंचल पुलिस निरीक्षक उग्रनाथ झा, कुमार बाग ओपी प्रभारी अनुज पांडेय, योगापट्टी थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद, अवर निरीक्षक उमेश कुमार यादव के साथ योगापट्टी थाना के सशस्त्र बल सम्मिलित रहें