
सीवान / हसनपुरा(✍अभय शंकर) : लंबे इंतजार के बाद प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा में गुरुवार को एक बच्ची की किलकारी गूँजने से पूरा स्वास्थ्य केंद्र गुलजार हो गया । स्वास्थ्य के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया ।

बता दे कि हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहले से प्रसव कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी ।

गुरुवार को हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा शुरू हो गई। गुरुवार देर संध्या बिना ऑपरेशन के परंपरागत तरीके से एक स्वास्थ्य कन्या ने जन्म लिया। लक्ष्मी के रूप में पहले स्वस्थ्य नवजात के आगमन से पूरे अस्पताल प्रशासन समेत परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल प्रशासन की तरफ से मिठाइयां बांटी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक पुष्पा ने बताया कि प्रखंड के सहुली टोला घिसनापुर निवासी बलिंद्र यादव की धर्मपत्नी इंदु देवी द्वारा सामान्य प्रसव के दौरान 3 किलो ग्राम की स्वस्थ्य कन्या को जन्म दिया। डिलेवरी की सारी प्रक्रिया डॉक्टर नफीस अहमद की देखरेख में एएनएम गिरजा देवी व कान्ति देवी तथा आशा व ममता कार्यकर्ता के द्वारा किया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य है। वही हेल्थ मैनेजर ने बताया कि अस्पताल में नियमित लेखपाल के नही होने के चलते जच्चा को प्रसव के उपरांत मिलने वाली तात्कालिक सरकारी सहायता नही दी जा सकी।




Recent Comments