
मच्छरों के प्रकोप से नगरवासी परेशान
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
मैरवा-(सिवान)
मैरवा नगर में मच्छरों के प्रकोप से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया हैं।इन दिनो मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों को उनसे होनेवाली विभिन्न बीमारियों का डर सताने लगा है।जैसे – जैसे ठंड खत्म व गर्मी अपना पाॅव पसार रही है वैसे -वैसे नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।इसकी सबसे बङी वजह है लम्बे समय से नालियो में गंदे पानी का जमाव का होना साथ ही क्षेत्र की अधिकतम नालियो को यू ही खुला छोड दिया गया है नगर की बिचली बाजार सहित मिसकरही- लालगंज में लम्बे समय से पानी का जमावङा लगा हुआ है पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी यू ही सङको पर बहता रहता है जो कई संक्रामक रोग को बुलावा देता है थाना रोड की भी यही प्रवस्था है
नगर में मच्छरों के प्रकोप से नगरवासी परेशान हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने नगरवासियों को जीना दुभर कर दिया है तमाम कोशिश के बाद भी मच्छरो से निजात नहीं मिल रही है मच्छर जनित बीमारियों का डर सताने लगा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सुबह-शाम मच्छरों के प्रकोप से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पङ रहा है। नगर पंचायत में पिछले कई सालों से मच्छरों की दवाई का छिड़काव नहीं हुआ है। कुछ ने बजट नहीं होने की बात कही तो कुछ अधिकारी ने सीधे मुह जवाब देने से मना कर दिया। नगरवासियों का कहना है विगत कई वर्षो से आज तक नगर में मच्छरों की दवाई का छिड़काव नहीं हुआ है। मच्छरों की दवाइयों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर राशि गड़बड़ी की बात भी कही जा रही है । नगरवासियों के अनुसार शासन द्वारा लोगों को बीमारीयों से बचाने के लिए घर-घर शौचालय बनाकर नगर को खुले में शौच मुक्त करने का हवा- हवाई घोषणा मात्र किया जा रहा है। शासन की इस योजना से प्रशासन भी घी पी रहा है दूसरी ओर नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बावजूद मच्छरों को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में शासन का लोगों को सुरक्षित करने का एकतरफा कार्य फेल ही माना जाएगा। शासन- प्रशासन को मच्छरों के प्रकेाप को रोकने या कम करने का सार्थक प्रयास करना चाहिए ताकि आम लोग सुरक्षित रह सके। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नालियों के जल जमाव व यू ही खुला छोड दिया जाना व नगर के वार्डो में फैली गंदगी से भी मच्छरों के पनपने से नगर में मच्छरों की संख्या में वृद्घि हो रही है। जिन्हें खत्म करने के लिए नगर पंचायत को नियमित नालियों की सफाई, खुली नालियों में स्लैव निर्माण व तत्काल मच्छर दवा का छिड़काव करने की जरूरत है ।




Recent Comments