मढौरा मे शस्त्र सत्यापन की रफ्तार धीमी 
मढौरा (सारण)
थाना क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञापन धारकों को शस्त्र का सत्यापन अंचलाधिकारी द्बारा किया जा रहा है ।शस्त्र सत्यापन कार्य 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक निर्धारित है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मे 340 शस्त्र अनुज्ञापन धारक है ।इस सम्बन्ध मे सत्यापन कर रहे अंचलाधिकारी अशोक कु सिंह ने बताया की मुझे नहीं मालूम की शस्त्र धारकों की संख्या कुल कितनी है ,लेकिन अब तक 41 अनुज्ञापन धारकों ने अपने शस्त्र का सत्यापन करा चुके है ।अब जब सत्यापन के लिये एक दिन शेष है तो देखना है अंतिम दिन कितने संख्या मे लोग अपने शस्त्र का सत्यापन करा पाते है ।