तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिस से जनजीवन अस्त व्यस्त, मांझी में आवागमन से लेकर विधुत आपूर्ति बाधि

मांझी (सारण) : बुधवार की रात से तेज हवा के साथ लगातार जारी बरसात के कारण सामान्य जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। मांझी छपरा मांझी सिसवन मांझी एकमा ताजपुर एकमा तथा मांझी कोपा सड़क पर पेड़ व बिजली के तार पोल गिरे पड़े हैं जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मांझी थाना परिसर तथा विद्युत उपकेंद्र सहित अनेक सरकारी कार्यालयों व दर्जनों घरों में जल जमाव की समस्या उतपन्न हो गई है। बरसात के कारण बाजार सुना सुना नजर आ रहा है। लोग घरों में दुबके हुए है। फुस छप्पर सहित पक्के घरों की छतों से भी पानी टपक रहा है। लोग घरों में शरणार्थी बने हुए हैं। स्थानीय सन्त धरणी दास के मठिया निवासी शहबान अंसारी के घर पर विशाल शीशम का पेड़ गिर गया है जिससे उसका खपरैल घर ध्वस्त हो गया तथा उसका परिवार बेघर हो गया। उधर नवलपुर निवासी कुसमा बेगम का मिट्टी का बना घर ध्वस्त हो गया। स्थानीय समाजसेवी फिरोज अहमद ने फिलहाल पीड़ित परिजनों को शरण दी है। उधर ताजपुर निवासी लकथू साह का पक्का व करकट नुमा घर ध्वस्त होने से परिजन बेघर हो गए है। उक्त गांव में दो सौ वर्ष पुराना एक बरगद का पेड़ गिर गया है।
मांझी बलिया मोड़ के समीप दुर्गापुर निवासी नागेन्द्र सिंह का ढाई हेक्टेयर में लगा केला का बगान पूरी तरह गिरकर नष्ट हो गया है। लोग बेहाल हैं।