नालन्दा में हरियाणा के स्वच्छताग्राहीयो के साथ दुर्व्यवहार पर जिले के अधिकारियों ने लिया संज्ञान
#रहुई में स्वच्छताग्राहीयो के व्यस्था देख विफ़रे एसडीओ
#कुमुद रंजन सिंह

नालंदा:
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पूरे भारत मे खुले में शौचमुक्त बनाने को लेकर देश के कई राज्यों के स्वच्छताग्राही बिहार के कई जिलों में आये हुए है। जिनके लिये केंद्र सरकार ने अनेक सुबिद्याये देने की पहल की हैं परंतु बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस योजना पर भी अधिकारी लूट मचाने में लगे हुए हैं। गुरुवार को नालन्दा के
रहुई में हरियाणा से आये स्वच्छताग्राहीयो की व्यवस्था देख गुरुवार को विफ़रे एसडीओ सुधीर कुमार। बन्द पड़े पशु अस्पताल में दरी विछा कर गन्दे कमरे में अतिथि स्वच्छताग्राहीयो को ठहराया गया था, खाने में बासी सब्जियों का इस्तेमाल व कब कहा क्या काम करने है कि सूची नही होना व स्वच्छताग्राही को कोई भी टोपी सिटी व अन्य सामग्री न उपलब्ध कराने को लेकर हरियाणा के स्वच्छताग्राहीयो ने फोन पर जिलाधकारी डॉ त्याग राजन से शिकायत की जिसपर संज्ञान लेते हुई एसडीओ सुधीर कुमार को भेज कर वस्तु इस्थित सम्भालने रहुई भेजा गया।
हरियाणा फतेहाबाद के जिला समन्वयक सुभाष चन्द्र चौहान,प्रखंड समन्वयक जशपाल राणा , कृष्ण कुमार ने बताया कि बिहार हमलोग अपने हरियाणा सरकार के पैसे से बस व अन्य सुबिधाओं के साथ स्वच्छता के कार्य करने आये हैं। परंतु नालन्दा आकर पता चला कि यहां स्वच्छताग्राही को सुबिद्या तो क्या बाहर से आये स्वच्छताग्राहीयो के लिये भी न तो ठहरने व न तो खाने और न ही यहां के स्वच्छतामिशन के कर्मचारियों को कार्य कराए जाने की जानकारी है। रहुई के प्रखंड समन्वयक जितेंद्र भारती व बीडीओ सुमित कुमार सहित अन्य कर्मियों के उदासीनता के कारण रहुई में स्वच्छता के कार्य नही हो पा रहें।
स्वच्छताग्राही महेंद्र सिंह डेलू, कविता सिहाग, बलदेव सिहाग, मंदीप, जयप्रकाश, देशराज, संजीव, कमल ग्रोवर सहित 14 स्वच्छताग्राहीयो ने रहुई व जिले के स्वच्छता कोर्डिनेटर की भूमिका पर प्रश्न किया।
जांच में पहुचे सदर एसडीओ सुधीर कुमार ने खराब व्यवस्था देखकर पहले तो बीडीओ सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारीयो को फटकार लगाते हुये हरियाणा से आये अतिथि स्वच्छताग्राहीयो को बिहार शरीफ के एक निजी होटल में रहने व खाने की व्यवस्था करने के आदेश दिये। इस अवसर पर बिंद के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को व्यस्था के आदेश दिये।
इस अवसर पर रहुई के स्वच्छताग्राही रश्मिता कुमारी, योगेंद्र पासवान, सुरेंद्र, विजय, पप्पू , मनीष सहित अन्य ने जिला समन्वयक राजीव रंजन व रिच इंडिया ट्रस्ट के मिस बाहुल ईमाम से मिलकर रहुई के स्वच्छता कार्यो की जानकारी दी।




Recent Comments