परवेज अख्तर (सिवान)
हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के बड़रम टोला पांडेपुर निवासी यमुना राम के पुत्र छबीला राम की मौत गड़ेरिया तालाब में डूबने से हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे को शौच करने के लिए गांव के बाहर गड़रिया पोखरे के तरफ गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों को चिंता हुई। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए उक्त तालाब की ओर गए तो पानी में उपलाता उनका शव देख जानकारी दी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद पत्नी ललिता देवी, पुत्र धर्मेंद्र कुमार,बृजेश कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




Recent Comments