परवेज अख्तर (सिवान)

हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के हथौड़ा टेढ़ीघाट समीप 12 जनवरी की शाम करीब सात बजे खानपुर खैराटी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदवल रसूलपुर निवासी श्यामा नंद यादव को दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में घायल के बयान पर अज्ञात
के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामले को जल्दी ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।