परवेज अख्तर (सिवान)

सिवान : जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को लाभुकों के बीच टीएचआर का वितरण किया गया। दारौंदा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को सूखा राशन टीएचआर वितरित किया गया। इस दौरान अनाज का सही व सुचारु ढंग से वितरण हो इसके लिए
सीडीपीओ प्रीति कुमारी की ओर से सभी एलएस को विशेष निर्देश जारी किया गया था। सीडीपीओ ने बताया कि सभी केंद्रों पर सही तरीके से टीएचआर वितरित कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस दौरान एलएस चिंता देवी, उषा सिंह, रीना कुमारी ने हो रहे टीएचआर वितरण का निरीक्षण किया तथा कई दिशा निर्देश दिए। सेविका कुमारी कंचन, सुनीता देवी, अनीता मिश्रा, पप्पी देवी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी,कुसुमकली देवी, शांति देवी, अंजू सिन्हा, आशा, लालमति देवी, रंजू देवी, राजमति देवी, सुनीता मिश्रा, नीता देवी आदि ने टीएचआर का वितरण किया। हसनपुरा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को लाभूकों को घर ले जाने के लिए टेक होम राशन (सूखा राशन) का वितरण किया गया है।