सारण/तरैया
रेफरल अस्पताल तरैया व शिविरों में 219 लोगों का कोरोना जांच किया गया।जिसमें 09 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल व शिविरों में 219 लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच किया गया।जिसमें भलुआ में 02,पोखरेड़ा में 03,रामपुर महेश में 01,शहनवाजपुर में 01 व अरदेवा में 02 सहित कुल 09 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।वही 210 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आया है।कोरोना पोजेटिव को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।अब प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 112 हो गई है।वही आरटीपीसीआर से 15 लोगो का जांच रिपोर्ट सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।




Recent Comments